एमसीबी/26 सितम्बर 2025/
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेंकट, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने माध्यमिक शाला पाराडोल के संकुल समन्वयक (सीएसी) रोशन कुमार खलखो को दैनंदिनी/डायरी का नियमित संधारण नहीं करने पर चेतावनी पत्र जारी किया है।

जानकारी के अनुसार 19 सितम्बर 2025 को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान संकुल समन्वयक द्वारा दैनंदिनी का संधारण नहीं पाया गया। इस पर तत्काल कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा गया था। संबंधित अधिकारी ने 22 सितम्बर को स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया, किंतु प्रतिदिनवार संधारण न किए जाने के कारण उसका जवाब असंतोषजनक पाया गया।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही व पदीय दायित्व की अवहेलना न हो। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को आदेशित किया गया है कि संकुल समन्वयक को तत्काल दायित्व से मुक्त किया जाए तथा उसकी सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) में “चेतावनी” शब्द अंकित करना सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त की गई कार्रवाई की प्रतिलिपि सात दिवस के भीतर कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया है।

Spread the love