एमसीबी/26 सितम्बर 2025/
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेंकट ने जिला शिक्षा अधिकारी को गंभीर लापरवाही बरतने के मामले में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के 141 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लंबे समय से समयमान का लाभ पाने से वंचित हैं।

कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तीन दिवस की समयसीमा दिए जाने के बावजूद विभाग द्वारा पूर्ण और सटीक जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई। बार-बार अधूरी व त्रुटिपूर्ण नस्ती प्रस्तुत किए जाने को प्रशासन ने गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह लापरवाही सीधे कर्मचारियों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने पूछा है कि क्यों न इस गंभीर त्रुटि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाए। नोटिस में निर्देश दिया गया है कि अधिकारी दो दिवस में स्वयं उपस्थित होकर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में जवाब न देने या असंतोषजनक जवाब मिलने की स्थिति में कलेक्टर ने एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Spread the love