एमसीबी/

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएँ सुनीं। ग्रामीणों और शहरीजनों ने वेतन भुगतान, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, आवास योजना तथा विभिन्न विभागीय कार्यों से जुड़ी शिकायतें कलेक्टर के समक्ष रखीं।

जनदर्शन में किशोरी मिश्रा (मनेंद्रगढ़) ने वेतन भुगतान, चिरौंजिया निवासी ने खोंगापानी में दिए गए पैसे की वापसी, देवी प्रसाद (मंगौरा) ने भूमि विवाद, रिभान्शू (हर्रा) ने किसान आईडी सुधार, ग्रामवासी (केंवटी) ने पृथक ग्राम सभा गठन, मनीष सिंह (खोंगापानी) ने गुणवत्तापूर्ण सीसी रोड निर्माण, उर्मिला जायसवाल (मनेंद्रगढ़) ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण, सुरजीत सिंह (मनेंद्रगढ़) ने आरटीआई अधिनियम में लापरवाही, रामकली (चिरमिरी) ने मुआवजा, रामदेव (ठिहाई) ने कोटवार पद पर पदस्थापना, मुनौवर फारूक अंसारी (मनेंद्रगढ़) ने एसडीएम कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी की शिकायत, हुकुमचंद, इंदर साय, कुंवार साय, लुंदनराम (पाराडोल) ने भूमि संबंधी प्रकरण, जग साय (खैरबना) ने पट्टा भूमि में नाम दर्ज कराने तथा दीपक (पसौरी) ने प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जी सत्यापन की शिकायत प्रस्तुत की।

कलेक्टर ने सभी 16 आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Spread the love