मुफ्ती मुहम्मद फैज़ान रज़ा मरकज़ी नईमी साहब क़िब्ला ने फहराया तिरंगा, बड़ी संख्या में आवाम की शिरकत



मनेंद्रगढ़, 15 अगस्त 2025।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुन्नी जामा मस्जिद हंफ़िया गौसिया, जमात रज़ाए मुस्तफा, दरगाह अरब शाह बाबा, मौहारपारा (ज़िला मनेंद्रगढ़-एम.सी.बी., छत्तीसगढ़) में ध्वजारोहण कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

मस्जिद के खतीब व इमाम मुफ्ती मुहम्मद फैज़ान रज़ा मरकज़ी नईमी साहब क़िब्ला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुल्क की सलामती, अमन-चैन और तरक्की के लिए विशेष दुआ की।

इस मौके पर नायब इमाम मौलवी इमामुद्दीन अंसारी समेत पदाधिकारी—सदर इकरामुद्दीन कुरैशी, नायब सदर वाजिद अली, सेक्रेटरी अरशद मंसूरी, नायब सेक्रेटरी इमामुद्दीन सिद्दीकी, तथा नौशाद अंसारी, हनीफ अंसारी, शमीउद्दीन अंसारी, साबिर रजवी, नज़ीर अंसारी, समीर अंसारी, फारूख भाई, इस्लाम भाई, शहबाज़ भाई, सब्बीर भाई, हाजी इनायतुल्लाह और अकरम भाई (लाला) मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में बच्चों, बुज़ुर्गों और आवाम की शिरकत ने माहौल को देशभक्ति और भाईचारे की ख़ुशबू से सराबोर कर दिया।

Spread the love