
मनेन्द्रगढ़ | 1 अगस्त 2025:
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार तथा छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से महासमुंद जिले के सिरपुर (ग्राम जलकी) स्थित साहसिक प्रशिक्षण संस्थान में दिनांक 28 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चार दिवसीय पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में एमसीबी जिले के खड़गवां, मनेन्द्रगढ़ एवं भरतपुर विकासखंड से कुल 30 स्काउट्स और गाइड्स (15-15) ने प्रभारी गाइडर सुमित्रा यादव के नेतृत्व में भाग लिया। यह दल राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री शैलेन्द्र मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री दान बहादुर सिंह के नेतृत्व में शामिल हुआ। आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सह पदेन जिला आयुक्त स्काउट आर. पी. मिरे के आदेशानुसार सम्पन्न हुआ।
शिविर के दौरान स्काउट्स-गाइड्स ने एडवेंचर पॉइंट्स जैसे मंकी ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, बैलेंसिंग रोप, और नौका विहार जैसी रोमांचक गतिविधियों में भाग लिया। साथ ही प्रतिभागियों ने सिरपुर संग्रहालय का भ्रमण कर पुरातात्विक धरोहरों का अवलोकन किया तथा लक्ष्मणेश्वर मंदिर, गंधेश्वर मंदिर व युधिष्ठिर मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कर वहां की सांस्कृतिक विशेषताओं एवं स्थानीय जीवनशैली की जानकारी प्राप्त की।
✨ सहभागी छात्रों की सूची:
सेजेस खड़गवां: अजय, महेश, सतेंद्र
साहित्य हाई स्कूल मझौली: सरसती, अंशिका
हायर सेकेंडरी स्कूल उधनापुर: विनोद कुमार, आकाश कुजूर
शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय चिरमिरी: गौरी मनहर, सीमा प्रजापति
हाई स्कूल बंजारीडांड़: संजना राजवाड़े, प्रीति सिंह
शा. उ.मा. विद्यालय बुंदेली: हर्षित टोप्पो, कुलदीप सिंह
शा. उ.मा. विद्यालय नागपुर: ओम जायसवाल, दुर्गेश साहू
शा. हाई स्कूल भल्लोर: प्रिया, दुर्गावती
शा. कन्या उ.मा. विद्यालय (शिवि) मनेन्द्रगढ़: नंदनी सिंह, सुलोचनी सिंह
सेंट जोसेफ झगराखण्ड: सिमरन एक्का, प्रिंस जांगड़े
बियानी उ.मा. विद्यालय कलम बड़ेरी: आदित्य मोहन, लालिमा सिंह, रेशमा वर्मा, लक्ष्मण सिंह
न्यू लाइफ उ.मा. विद्यालय जनकपुर: सत्येंद्र यादव, कमलेश चौधरी, काजल पांडेय, रुचि यादव
राज्य भर से कुल 97 प्रतिभागियों ने इस शिविर में भाग लिया। शिविर की सफलता और प्रतिभागियों की वापसी पर जिले के तीनों विकासखंड शिक्षा अधिकारियों – बलविंदर सिंह (खड़गवां), गोपाल कृष्णा दुबे (मनेन्द्रगढ़), इस्माइल खान (भरतपुर), सहित सहायक राज्य संगठन आयुक्त जेरमिना एक्का, जिला संघ के जिला मुख्य आयुक्त राजकुमार गुप्ता, जिला सचिव अशोक साहू, जिला आयुक्त गाइड रश्मि रानी गुप्ता, जिला संगठन आयुक्त गाइड सोनम कश्यप, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट शांतनु कुर्रे, सभी प्राचार्यगण, पालकगण एवं यूनिट लीडर्स श्री सत्येंद्र सिंह एवं टी. विजय गोपाल राव ने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

