छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे दिन भारी हंगामा — जल जीवन मिशन, उर्वरक संकट और घुसपैठ जैसे मुद्दों पर गरमाया माहौल

रायपुर,
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन का माहौल गर्म रहा। सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

जल जीवन मिशन पर बड़ी चर्चा आरोप प्रत्यारोप….


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल जीवन मिशन के तहत सरकार पर झूठे आंकड़े प्रस्तुत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सिर्फ कनेक्शन देना काफी नहीं है, जब तक पानी न पहुंचे।
वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जवाब देते हुए कहा कि पिछली सरकार के दौरान 15 लाख फर्जी कनेक्शन दिए गए थे, और इस मामले में FIR दर्ज की गई है।

उर्वरक संकट का मुद्दा गहराया….

सदन में कांग्रेस विधायकों ने  जोरदार हंगामा करते हुए किसानों को समय पर खाद और बीज न मिलने का मुद्दा उठाया।
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि 23 विपक्षी विधायकों को निलंबित कर दिया गया, हालांकि बाद में उन्हें बहाल किया गया।

अवैध घुसपैठ पर सवाल…..


भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आरोप लगाया कि राज्य में बांग्लादेशी नागरिक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बस रहे हैं।
इस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ऐसे मामलों में कार्यवाही जारी है और कई गिरफ्तारियाँ भी हुई हैं।

अंतिम सारांश…..
दूसरे दिन का सत्र पूरी तरह से हंगामेदार रहा। सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप से सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई। अब देखना होगा कि तीसरे दिन क्या नया मोड़ आता है।

Kamal Universe Manendragarh

विज्ञापन के माध्यम से अपने व्यापार को बढ़ाएं,,ग्राहकों तक अपनें ऑफर पहुंचाए,, समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें राकेश मेघानी 8435242221

Spread the love