घुटरा –  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुटरा में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया  सर्व प्रथम विद्यादायिनी मां सरस्वती के छायाचित्र पर धूप, दीप प्रज्ज्वलित कर प्रार्थना,वंदना के साथ शुभारंभ किया गया ।इसके साथ अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया। नवप्रवेशी विद्यार्थीयों का तिलक, चंदन, पुष्पगुच्छ , मिष्ठान्न खिलाकर  सम्मानित किया गया।इसी के साथ पाठ्यपुस्तक वितरण किया गया  कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थीयों द्वारा शाला प्रवेश उत्सव गीत, प्रेरणा गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। गत वर्ष हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा एवं हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता विद्यार्थीयों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।  मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा शिक्षा के महत्व पर विस्तृत जानकारी सभी विद्यार्थी एवं पालकों को दिया गया। इस अवसर पर  संस्था प्रमुख नारायण प्रसाद केवट, उदघोषक राजकुमार वर्मा, संस्था के व्याख्याता  अनुग्रहित तिर्की, बिमला सिंह,  देवेंद्र कुमारी,  डी. एल. चौहान,  तारिक सिद्दिकी एवं  अखिलेश कुमार राय उपस्थित रहे।

Spread the love