
रेल यातायात में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। रेलवे ने ट्रेनों को रद्द होने का कोई कारण नहीं बताया है कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही बताई गई है। ऐसा माना जा रहा है कि देश में कोयले का संकट है। मालगाड़ियों के लिए ट्रैक को खाली करने के लिए यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है।
यात्री ट्रेने बंद हो रही है इनको लगातार बंद करने को लेकर प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के बीच बयानबाजी चल रही है। इससे पहले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा 23 अप्रैल को आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुल 23 एक्सप्रेस तथा लोकल ट्रेनों को 24 अप्रैल से मई माह की अलग-अलग तिथियों (एक माह) के लिए बंद किया गया है। रेलवे इस पर कहा था कि ट्रैक अपग्रेडेशन वर्क की वजह से यह ट्रेनें नहीं चलाई जा रही है।
अब तक कुल 50 ट्रेनें बंद करने का आदेश
सीएम के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने इस संबंध में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र में लिखा कर कहा था कि दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के 31 मार्च 2022 के आदेश द्वारा कुल 10 रेलों का परिचालन बंद कर दिया गया था। इन 10 रेलों में से 8 ट्रेनें छत्तीसगढ़ के रेल मार्गों पर चलती थी। इन ट्रेनों को शुरू करने राज्य शासन द्वारा 5 अप्रैल को पत्र लिखा गया था, लेकिन इस पर भी कोई अमल नहीं किया गया। इसके बाद 23 अप्रैल को 23 ट्रेनों को एक माह के लिए बंद किया गया है। सी एम ने रेलवे से सभी ट्रेनों को तत्काल बहाल करने का आग्रह किया था। अब 17 ट्रेनों को बंद किया गया यानी अब तक कुल 50 ट्रेनों को बंद किया जा चुका है।
स्थानीय स्तर पर बढ़ती गर्मी में यातायात से परेशान यात्रियों की परेशानि और बढ़ेगी रेलवे ने फिर से 17 ट्रेनें का परिचालन 24 मई तक बंद कर दिया है. इनमें एक्सप्रेस और मेमो ट्रेन शामिल हैं. रेलवे ने अभी तक लगभग 30 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन वर्तमान में रोक दिया है.
एक्सप्रेस ट्रेन की सूची
(1)- गाड़ी संख्या 18236/18235
05 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर एवं भोपाल से रवाना होने वाली , बिलासपुर-भोपाल -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
(2) गाड़ी संख्या 18247 , 05 से 23 मई, 2022 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली बिलासपुर –रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
(3) गाड़ी संख्या 18248 , 06 से 24 मई, 2022 तक रीवा से रवाना होने वाली रीवा – बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
(4) गाड़ी संख्या 11265 , 05 से 23 मई, 2022 तक जबलपुर से रवाना होने वाली जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
(5) गाड़ी संख्या 11266 , 06 से 24 मई, 2022 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली,अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
(6)गाड़ी संख्या 12767 ,, 09 एवं 16 मई, 2022 को नांदेड से रवाना होने वाली ,,नांदेड-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
(7) गाड़ी संख्या 12768 ,, 11 एवं 18 मई, 2022 को संतरागाछी से रवाना होने वाली,,संतरागाछी- नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
(8) गाड़ी संख्या 22169 ,, 11 एवं 18 मई, 2022 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली ,,रानी कमलापति – संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
(9) गाड़ी संख्या 22170 ,, 12 एवं 19 मई, 2022 को संतरागाछी से रवाना होने वाली,,संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
मेमो ट्रेन की सूची
(1) गाड़ी संख्या 08738 / 08737 ,, 05 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर एवं रायगढ़ रवाना होने वाली ,, बिलासपुर –रायगढ़ – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
(2) गाड़ी संख्या 08740/08739 ,, 05 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर एवं शहडोल रवाना होने वाली ,, बिलासपुर –शहडोल – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
(3) गाड़ी संख्या 08705 ,, 05 से 24 मई, 2022 तक रायपुर से रवाना होने वाली रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
(4) गाड़ी संख्या 08706 ,, 05 से 24 मई, 2022 तक डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली डोंगरगढ़-रायपुर- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
(5) गाड़ी संख्या 08709 ,, 05 से 23 मई, 2022 को रायपुर से रवाना होने वाली ,,रायपुर -डोंगरगढ़- मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
(6) गाड़ी संख्या 08709 ,, 06 से 24 मई, 2022 को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली,,डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
(7) गाड़ी संख्या 08754 ,, 05 से 24 मई, 2022 तक इतवारी से रवाना होने वालीइतवारी – रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
(8) गाड़ी संख्या 08755 ,, 05 से 24 मई, 2022 तक रामटेक से रवाना होने वाली,,रामटेक- नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
समाचार ,विज्ञापन ,इश्तेहार के लिए संपर्क करें राकेश मेघानी मनेंद्रगढ़ 84 35 242221
(1) मकान खरीदना ,जमीन खरीदना है संपर्क करें
(2) मकान बेचना है जमीन बेचना है संपर्क करें
राकेश मेघानी मनेंद्रगढ़
84 35 24 2221
