
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.):
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज जिला एम.सी.बी. के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधक के आगमन पर क्षेत्र की चिरंजीवी रेल समस्याओं के समाधान के लिए एक जोरदार दस्तक दी है। कोयलांचल के नाम से मशहूर इस क्षेत्र के नागरिकों के लिए ट्रेन का सफर आसान हो और बरसों पुरानी मांगें पूरी हों, इसे लेकर चैंबर ने एक बार फिर पुरजोर मांग उठाई है। इन मांगों को रेलवे प्रशासन ,पूरा करती तो इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल जाएगी

व्यापारियों और आम जनता की जुबान पर हैं ये प्रमुख मांगें:
एसी कोच का इंतजार अब और नहीं: चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन में लगा 3AC कोच हमेशा फुल रहता है, इसलिए यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इसके साथ 2AC का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाना बेहद जरूरी है।
राजधानी तक सीधी रफ्तार: चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन को सीधे गोंदिया तक बढ़ाया जाए, ताकि इस आंचल की जनता को छत्तीसगढ़ की राजधानी तक पहुंचने के लिए सीधी और सुगम रेल सेवा का लाभ मिल सके।
सातों दिन दौड़े चिरमिरी-रीवा: क्षेत्रवासियों की सहूलियत के लिए चिरमिरी-रीवा ट्रेन को पूर्व की तरह हफ्ते के सातों दिन नियमित रूप से चलाया जाए।
रेलवे की बढ़ेगी आय, नागरिकों को मिलेगी राहत: शहडोल-नागपुर ट्रेन का विस्तार चिरमिरी तक किया जाए; इससे न सिर्फ कोयलांचल क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

समय की मांग – नई मेमू ट्रेन: चिरमिरी और बिलासपुर के बीच एक नई मेमू ट्रेन का संचालन शुरू हो। प्रस्तावित समय के मुताबिक यह ट्रेन सुबह 5:00 बजे चिरमिरी से चलकर 11:00 बजे बिलासपुर पहुंचे और दोपहर 12:00 बजे बिलासपुर से रवाना होकर शाम 6:00 बजे वापस चिरमिरी आ जाए, जिससे नौकरीपेशा और आम यात्रियों का सफर आसान हो सके।
लोको शेड का पुनरुद्धार: ट्रेन के इंजन और कोचों की समय पर मरम्मत के लिए पुरानी व्यवस्था की तर्ज पर मनेंद्रगढ़ में लोको शेड का निर्माण कराया जाए।
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन के मार्गदर्शन में प्रदेश मंत्री संजीव ताम्रकार, जयचंद बोथरा
मनोहर भाई खोदियार,गणेश सोनी,संजय केशरवानी
संजीव तमरकार,विनय अग्रवाल,राजेश अग्रवाल
सौरभ तमरकार,सुमित अग्रवाल,जसविंदर सिंह खनूजा
मोहन छत्तानी ,प्रमोद बंसल,प्रदीप जैन सहित शहर के व्यापारी मौजूद रहे। चैंबर के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि रेलवे प्रशासन इन पुरानी और जायज मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए क्षेत्रवासियों को जल्द ही बड़ी सौगात देगा

