
मनेंद्रगढ़ | 27 मार्च 2026
आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर झगड़ा खंड रोड स्थित दक्षिण मुखी 1008 हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए हनुमान सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का निर्णय लिया गया और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अखंड रामायण और कलश यात्रा का शेड्यूल
हनुमान सेवा समिति के नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि उत्सव की शुरुआत 1 अप्रैल (बुधवार) को सुबह 8:00 बजे अखंड रामायण पाठ के साथ होगी। इसका समापन 2 अप्रैल (गुरुवार) को सुबह 8:00 बजे होगा। इसके तुरंत बाद मंदिर परिसर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा साईं मंदिर, विवेकानंद चौक, गांधी चौक, राम मंदिर, जैन मंदिर और फवारा चौक से होते हुए वापस हनुमान मंदिर पहुंचकर विसर्जित होगी।
हवन पूजन और विशाल भंडारा
कलश यात्रा के पश्चात मंदिर में विधि-विधान से हवन पूजन संपन्न होगा। दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। समिति ने क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध जनों से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र अनुरोध किया है।
बैठक में ये रहे उपस्थित
आयोजित बैठक में नरेंद्र अरोड़ा, रामनारायण अग्रवाल, विनोद सोनी, पिंटू गुप्ता, श्याम श्रीवास्तव, रामदास सोनी, शिव तिवारी, सुशील ताम्रकार, नवल सोनी, पप्पू ताम्रकार, पुरुषोत्तम गुप्ता, सिद्धार्थ, पंकज गोयल, शिवम, विकास अग्रवाल, जुगल सोनी, राजेंद्र पांडे, अनिरुद्ध, कान्हा गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता और कन्हैया गोयल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
