
एमसीबी/मनेन्द्रगढ़
झगराखांड नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की उपेक्षा को लेकर नेता प्रतिपक्ष हेमलता कोमल कुमार ने सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ कलेक्टर से मुलाकात की तथा एक विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा।
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के 15 वार्डों के विकास के लिए शासन से लगभग 3 करोड़ रुपये स्वीकृत होने हैं, जिनका समान रूप से उपयोग किया जाना चाहिए। लेकिन वार्ड क्रमांक 9,5 और 6 वार्ड हैं वहां नगरपालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा लापरवाही और भेदभाव किया जा रहा है।
चेतावनी: सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हेमलता ने कहा कि यदि भेदभावपूर्ण रवैया जारी रहा, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर कड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान मंडलम अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, रामगोपाल यादव, राजकुमार यादव, राधे मिश्रा, पूर्व पार्षद राकेश यादव, कोमल कांत, केडी जी, शेषमणि कोल, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
