हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

एमसीबी/19 अगस्त 2025
वाहन चालकों को अब सतर्क रहने की ज़रूरत है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जो वाहन मालिक अभी तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं लगवाए हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नए आदेश के अनुसार, सभी पुराने और नए वाहनों पर मानक HSRP नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। विभाग ने कहा है कि यह व्यवस्था वाहन चोरी रोकने, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बेहद ज़रूरी है।

नियम तोड़ने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत न केवल भारी जुर्माना लगाया जाएगा बल्कि वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी हो सकती है।

परिवहन अधिकारियों ने बताया कि अब तक कई वाहन मालिकों ने नियम की अनदेखी की है। इसके लिए शहर और जिलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

विभाग की अपील: वाहन मालिक जल्द से जल्द नज़दीकी अधिकृत एजेंसी से अपनी नई नंबर प्लेट लगवा लें, अन्यथा उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

New brand at OUR STORE
FRSH STOCK
FRESH ARRIVAL
ONLY AVAILABLE AT K3
KAMAL UNIVERSE VIVEKANAND CHOWKE MANENDRAGARH
Spread the love