
एमसीबी/मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने छात्रहित में स्कूलों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। नया समय 19 नवम्बर 2025 से लागू होकर 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।
कलेक्टर के निर्देशानुसार —
• दो पाली (प्रथम पाली) वाले स्कूल: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
• दो पाली (द्वितीय पाली) वाले स्कूल: दोपहर 12:45 बजे से शाम 04:15 बजे तक
• एक पाली वाले स्कूल: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक
प्रशासन का उद्देश्य छात्रों को सुबह की तीखी ठंड से बचाना है। कलेक्टर ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
