अतिक्रमण में कार्यवाही से प्रभावित (बेदखल)दुकानदारो नें व्यवस्था के लिए मांग की
मनेन्द्रगढ़ बस स्टेण्ड में कथित (भूपेन्द्र क्लब की )भूमि पर 50 वर्षों से स्थापित दुकानदारों नें कलेक्टर को ज्ञापन देकर
पुनर्वास हेतु अनुरोध किया
अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में प्रभावित दुकानदारों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहर में सब्जी मंडी और स्टेशन रोड स्थित खाली पड़ी नगर पालिका की दुकानों के साथ जनपद पंचायत की खाली पड़ी दुकानों में पुनर्वास की मांग की है। साथ ही दुकानदारों ने यह भी अनुरोध किया कि यदि भविष्य में नगर पालिका भूपेन्द्र क्लब की भूमि पर दुकानें बनाती है तो उन्हें प्राथमिकता दी जाए और दुकानें उपलब्ध कराई जाएं।
