
मनेन्द्रगढ़
छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन (CGMA) की हालिया संगठनात्मक बैठक में मनेन्द्रगढ़ निवासी रफीक मेमन (रज्जू भाई) को संगठन का नायब सदर (उपाध्यक्ष) मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से स्थानीय मेमन समाज में हर्ष का माहौल है।
एसोसिएशन के सदर हाजी इदरीश लोया के मार्गदर्शन में गठित नई कार्यकारिणी में संगठन के विस्तार और समाजहित के कार्यों को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। बैठक के दौरान संगठन के पास पिछले तीन वर्षों से उपलब्ध जमीन पर एक आधुनिक हॉस्टल के निर्माण का अहम निर्णय लिया गया। इस हॉस्टल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी बच्चों को रायपुर और अन्य प्रमुख शहरों में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा
संरक्षक: हाजी इब्राहिम भाई मेमन और हाजी फारूक भाई वारसी
संयोजक: हाजी अब्दुल गफ्फार (गप्पू भाई, गरियाबंद)
सचिव: हाजी दिलावर भाई रोकड़िया
कोषाध्यक्ष: हाजी हनीफ भाई उमरानी
नायब सदर: रफीक भाई मेमन (मनेन्द्रगढ़), हनीफ भाई शेखवानी (कांकेर) और अनवर भाई शेखवानी (बिलासपुर)
सदर हाजी इदरीश लोया ने सभी नव-मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाने और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। रफीक मेमन को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
