आज से छत्तीसगढ़ के अकुशल श्रमिकों की दैनिक मजदूरी ₹300 निर्धारित, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला


एमसीबी, 1 जुलाई 2026:
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और अकुशल श्रमिकों के लिए आज का दिन एक बड़ी सौगात लेकर आया है। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)’ के तहत एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। इसके तहत राज्य में अकुशल हस्त कर्मकारों (Unskilled Manual Workers) के लिए दैनिक मजदूरी दर बढ़ाकर ₹300 प्रति दिन निर्धारित कर दी गई है। यह नई दर आज, यानी 1 जुलाई 2026 से पूरे छत्तीसगढ़ में प्रभावी हो गई है।
अधिनियम 2025 के तहत हुआ फैसला
ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी राजपत्र (Gazette) अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय ‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025’ के प्रावधानों के तहत लिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आज से बीबी-जी राम जी (BB-G Ram Ji) मिशन के अंतर्गत कार्य करने वाले सभी पात्र श्रमिकों को इसी नई और बढ़ी हुई दर के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
गांवों में आएगी आर्थिक मजबूती
इस फैसले से छत्तीसगढ़ के लाखों ग्रामीण परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। जानकारों का मानना है कि दैनिक मजदूरी बढ़ने से न केवल ग्रामीण परिवारों का जीवन स्तर सुधरेगा, बल्कि गांवों में रोजगार सृजन और स्थानीय आजीविका को भी एक नई रफ्तार मिलेगी। केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ श्रमिकों की क्रय शक्ति (Buying Power) को मजबूत करना है।

Spread the love