
रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की रायपुर जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को देवेंद्र नगर स्थित होटल अंकल फ्रैपे में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल एवं सचिव गोविंद अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें लगभग 30 सम्मानित सदस्यों ने सहभागिता की।
बैठक की शुरुआत अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों के स्वागत एवं अभिनंदन से हुई। इसके पश्चात सचिव गोविंद अग्रवाल ने निर्धारित एजेंडा के अनुसार बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की।
बैठक में सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने एवं सादगीपूर्ण परंपराओं को बढ़ावा देने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से प्री-वेडिंग शूट को पूर्ण रूप से बंद करने तथा पगड़ी रस्म में अनावश्यक दिखावे को समाप्त करने पर सहमति बनी। सदस्यों ने इन निर्णयों को समाजहित में आवश्यक बताते हुए इन्हें लागू करने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल सहित अजय खेतान, संजीव अग्रवाल, सुरेश केजरीवाल, मुनीश शाह, अरुण अग्रवाल, शिव अग्रवाल, रघुवीर अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, महेंद्र बागडोडिया, उमेश अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, विष्णु गोयल, कैलाश मित्तल, ललित हरलालका, संगिता हरलालका, निधि अग्रवाल (प्रांतीय महामंत्री, महिला संगठन), शशि अग्रवाल, मुनीश शाह सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल ने बैठक की समाप्ति की घोषणा की, वहीं सचिव गोविंद अग्रवाल ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक के पश्चात सभी सदस्यों ने हाई-टी के साथ आपसी संवाद एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात का आनंद लिया।
संगठन द्वारा लिए गए ये निर्णय समाज में सादगी, अनुशासन एवं सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माने जा रहे हैं।
