
चिरमिरी। चिरमिरी पुलिस द्वारा बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण पेश करते हुए अवैध शराब बिक्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है। जिले में चलाए जा रहे शराब एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत चिरमिरी थाना क्षेत्र में विशेष टीम गठित कर लगातार निगरानी की जा रही है।
थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में 9 जनवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सड़क दफाई हल्दीबाड़ी क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सड़क दफाई निवासी राजा सिंह चौहान (42 वर्ष) को एक कत्थई रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी 16 कर 2577 में अवैध महुआ शराब परिवहन करते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से करीब 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 4 हजार रुपये है, तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी कीमती करीब 50 हजार रुपये जब्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना प्रभारी के आने के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी नियंत्रण देखने को मिल रहा है।
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह,आरक्षक मदन राजवाड़े,सैनिक लेखा प्रजापति,महिला नव आरक्षक यशोदा राजवाड़े, की टीम वर्क में आरोपी को गिरफ्तार किया
