सादे कपड़ो में महिला आरोपी और स्कूटी



चिरमिरी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चिरमिरी पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।  पुलिस टीम ने  कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी से 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक महिला आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर भैंसदाई गेल्हापानी निवासी रीना यादव उर्फ खुशबू काले रंग की स्कूटी में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री के उद्देश्य से चिरमिरी आ रही थी। पुलिस टीम ने दीनदयाल मुखर्जी चौक पर घेराबंदी कर स्कूटी सवार महिला को रोका। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से अवैध महुआ शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।
चिरमिरी पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आमजन में पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है।

Spread the love