मनेंद्रगढ़।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर बुधवार को मनेंद्रगढ़ में व्यापारियों द्वारा बंद का अच्छा असर देखने को मिला। शहर के प्रमुख बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं व्यावसायिक संस्थान सहमति से बंद रहे। व्यापारियों ने एकजुट होकर कांकेर के आमाखेड़ा में घटित घटना के विरोध में शांतिपूर्ण ढंग बंद कर अपना विरोध दर्ज कराया।
बंद के दौरान व्यापार संघ एवं चेंबर से जुड़े व्यापारी निर्धारित गाँधी चौक  पर एकत्रित हुए, जहाँ सभा आयोजित कर घटना की कड़ी निंदा की गई। वक्ताओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील शासन-प्रशासन से की।

सभा पश्चात व्यापारियों ने रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि जब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
बंद के दौरान आवश्यक सेवाएं यथावत रहीं। व्यापार संघ ने शांतिपूर्ण सहयोग के लिए आम नागरिकों व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Spread the love