मनेन्द्रगढ़ एम सी बी। नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ वार्ड क्रमांक 08 में मतदाता सूची पुनरीक्षण के समय फार्म भरने की प्रक्रिया  के दौरान भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच विवाद हो गया।

दोनों दलों ने एक-दूसरे पर निर्वाचन प्रक्रिया के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।भाजपा के पूर्व पार्षद अजीमुद्दीन अंसारी का आरोप था कि कांग्रेस कार्यकर्ता बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ मिलकर मतदाताओं के फार्म भर रहे हैं, जो निर्वाचन नियमों का उल्लंघन है। वहीं, कांग्रेस नेताओं गिरीश चंदेल, विक्की दत्ता और गीतिका चंदेल ने भाजपा के आरोपों को निराधार बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।पूरा विवाद बीएलओ की उपस्थिति में हुआ, जिन्होंने मौके पर मामला शांत कराने का प्रयास किया और प्रक्रिया जारी रखी। दोनों पक्षों ने चुनाव आयोग के नियमों का हवाला देकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की।

Spread the love