पटाखे की आवाज बनी हत्या की वजह!..

अकलतरा में घर घुसकर उतारा मौत के घाट,

दीवाली पर खेली खून की होली


कोटमीसोनार (जांजगीर-चाम्पा)। दीपावली की रात कोटमीसोनार गांव में 50 वर्षीय बालमुकुंद सोनी की घर के अंदर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोप है कि बालमुकुंद के घर के पास पटाखे फोड़ने पर उसकी आपत्ति जताने पर बदमाशों ने पुरानी रंजिश का  बदला लिया। उसकी बुजुर्ग मां दूसरे कमरे में सो रही थी, जब सुबह लाश खून से लथपथ मिली तो पुलिस को सूचना दी गई।अकलतरा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें से छह आरोपी कोटमीसोनार के निवासी और एक बिलासपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कर त्वरित कार्रवाई की।

Spread the love