
रायपुर/02 सितम्बर 2025
बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 11 वर्षीय शांभवी गुरला गंभीर दिल की बीमारी रियूमेटिक हार्ट डिजीज (RHD) से जूझ रही है। तीन महीने पहले जिला अस्पताल में बीमारी का पता चलने के बाद परिवार इलाज के खर्च को लेकर बेहद चिंतित था।
मासूम शांभवी की पीड़ा जब स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल तक पहुँची, तो उन्होंने न सिर्फ बच्ची से मुलाकात की बल्कि रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (ACI) में तत्काल इलाज शुरू करने के निर्देश दिए। मंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया— “इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी, चिंता मत करें।”
स्वास्थ्य मंत्री की इस पहल से शांभवी के माता-पिता की आंखों में उम्मीद लौट आई। बच्ची की मां ने भावुक होकर कहा— “मंत्री जी, आपने हमारी बेटी को नया जीवन दिया है।”
गौरतलब है कि सरकार की इस संवेदनशील पहल से न सिर्फ शांभवी, बल्कि प्रदेश के गरीब परिवारों में भी भरोसा जगा है कि गंभीर बीमारियों में उन्हें सरकार से पूरा सहयोग मिलेगा।
अब इलाज शुरू होने के बाद शांभवी अपने पिता से मासूमियत से पूछ रही है— “पापा, मैं जल्दी खेल पाऊंगी ना?” और इस बार पिता की आंखों में आंसू नहीं, बल्कि उम्मीद की चमक है।




