महिला इकाई क्षत्रिय महासभा



मनेन्द्रगढ़: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र की महिला इकाई की पहली बैठक विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल में  इंद्रा सेंगर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समाज की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें क्षत्रिय समाज से जोड़कर सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के महिला विंग के पदाधिकारियों का गठन किया गया। नए पदाधिकारियों में अध्यक्ष के रूप में  शीला सिंह, उपाध्यक्ष के रूप में  मंदिरा सिंह और  सरिता सिंह, सचिव  कल्पना सिंह, शशि सिंह तथा कोषाध्यक्ष के रूप में  सीमा सिंह और  चाँदनी सिंह का नाम शामिल है।

बैठक में डॉ. पूर्णिमा सिंह, बबिता सिंह, वंदना सिंह, चंद्रकला सिंह, कनन सिंह, ममता राणा, नलिनी सिंह, साक्षी सिंह, नीतू सिंह, अनिता सिंह, कंचन सिंह, प्रीति सिंह सहित समाज की कई महिला सदस्यों ने भाग लिया।

महिला विंग का उद्देश्य क्षत्रिय समाज की महिलाओं को संगठित कर सामाजिक, सांस्कृतिक व सामुदायिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से चलाना है। आगामी दिनों में महिला इकाई विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Kamal Universe Manendragarh
Spread the love