
मनेन्द्रगढ़ /एम सी बी – सब्जी मंडी मनेन्द्रगढ़ में आस पास के गांव से किसान परिवार से लोग सब्जी बेचने आते है शिक्षा, जागरूकता के अभाव में और डर से ठगी का शिकार होते है सब्जी खरीदने वाले कुछ लोग और आस पास क्षेत्र के स्थानीय सब्जी विक्रेता सब्जी वालो से औने पौने दाम पर सब्जी देने का दबाव बनाते है इनमें से कुछ सब्जी ले जाते है और पैसे भी नहीं देते है
एम सी बी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ एक व्यापार का केंद्र है आस पास के गांव से किसान सब्जी बेचने मनेन्द्रगढ़ सब्जी मंडी आते है जहाँ कुछ लोग सब्जी खरीदने मनमाने दाम का दबाव बनाते है कुछ कम पैसे देकर बोलते है यहीं भाव चल रहा है इतना ही देंगे और कुछ बोलते है आकर देता हुँ फिर लौटकर नहीं आते है ऐसे में ग्रामीण सब्जी वाले कड़ी मेहनत कर सब्जी उगाते है और मनेन्द्रगढ़ में बेचने आते है उनको उनकी मेहनत की जो कमाई है नहीं मिल पाती,, सब्जी का मूल्य नहीं मिलता है
सब्जी बेचने वाले कम पढ़े लिखें है कुछ साधन के आभाव में स्कूल नहीं गए फिर भी थोड़ा बहुत जोड़ घटा कर सब्जी बेच लेते है लेकिन सब्जी खरीदने वाले अच्छे पढ़े लिखें है, सम्पन्न परिवार के साथ अच्छे पद पर सेवा दे रहे है बावजूद ये ग्रामीण सब्जी वालो को कम पैसा देने,, मनमाने दाम पर सब्जी लेने का दबाव बनाते है कुछ लोग तो इनकी हद भी पार करते है बड़े नोट का होना,,खुल्ले पैसे (चिल्हर ) न होना बताते है कहते है हम लौटकर देते है और लौटकर नहीं आते है

एक महिला तहसील के बगल में बैठे सब्जी वालो से सब्जी ली और पैसे नहीं दिए
सब्जी विक्रेता ग्रामीण महिला सियावती ने बताया दो दिन पहले बड़े साईं मंदिर के पास सड़क किनारे सब्जी बेच रहे थे एक मैडम बस से उतरी और सब्जी का भाव पूछी और 100 रु की सब्जी ली और पीछे की तरफ घर है पैसा लाकर देती हुँ ले गई और वापस नहीं आई सब्जी मंडी में सब्जी बेचने गए लोग सब्जी बचने पर तहसील के बगल में साईं मंदिर के गेट के पास सब्जी लगाते वहाँ एक महिला ने गरीब सब्जी वाली को ठगी का शिकार बनाया,,शिकार हुई महिला ने बताया मैं नहीं पहचानती लेकिन मेरे साथ एक सब्जी वाली रही वो पहचानती है

सब्जी मंडी में सब्जी बेचने के लिए आई राम कली ने बताया एक झन आया 20रूपए का पपीता लिया और बोला चिल्लहर नहीं है आकर दे रहा हुँ फिर लौट कर नहीं आया
गरीब किसान परिवार के साथ छोटी छोटी ठगी हो रही है अधिकांश किसान पढ़े लिखें नहीं है और क्षेत्र में जागरूकता की कमी से लोग पुलिस थाना जाने से बचते है छोटे छोटे ठगी के लिए ये लोग पुलिस थाना नहीं जाते है रोजाना कई सब्जी विक्रेता ठगी के शिकार होते है लेकिन थाना नहीं पहुंचते ऐसे में ठगी करने वालो पर कार्यवाही नहीं हो पाती अब देखना होगा इनके साथ ऐसी ठगी होती रहेगी या कोई कार्यवाही होगी
थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह से इस विषय पर बात की गई तो उन्होंने कहा ऐसी कोई सुचना शिकायत हमारे पास नहीं आई है आपके माध्यम से पता चल रहा है कोई भी शिकायत आएगी तो कार्यवाही की जाएगी
