रीयूनियन में 29 साल बाद मिले दोस्त यार, कई राज्यों मनेन्द्रगढ़ पहुंचे पुराने छात्र

मनेंद्रगढ़ -सरस्वती शिशु मंदिर मनेंद्रगढ़ के1996 बैच के सभी छात्र छात्राओ का रियूनियन कार्यक्रम श्याम रेस्ट हाउस में हुआ। सभी छात्र-छात्राएं 29 साल बाद आपस में मिले और विद्यालय जाकर गुरुजनों से लिया आशीर्वाद गुरु जनो नें दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी

दोस्ती जितनी पुरानी हो वो उतनी एक दूसरे के प्रति विश्वास और भरोसा पैदा करती है.और यदि ये दोस्त स्कूल के समय के हो तो फिर बात ही कुछ अलग है. पुराना दोस्त यदि अचानक मिल जाए तो उसे देखते ही पुरानी यादें फिर ताजा हो जाती है.लेकिन यदि 40 दोस्त सालों बाद एक दूसरे से मिले तो इसे आप क्या कहेंगे. जरा सोचिए वो नजारा क्या होगा. लेकिन ऐसा नजारा हकीकत में देखने मिला. मनेन्द्रगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में 1996 का बैच इकट्ठा हुआ. इस बैच के 40 छात्रों ने एक दूसरे से मिलकर यादें ताजा की.

सब कहते है बचपन दोबारा नहीं आता,ठीक उसी तरह स्कूल के दिन कभी लौटकर नहीं आते, हमारे पास सिर्फ यादें रह जाती हैं.लेकिन मनेन्द्रगढ़ की इस पीढ़ी ने अपने स्कूल के पुराने दिनों को दोबारा वापस लाने के लिए रीयूनियन का सहारा लिया.पुराने छात्र छात्राए स्कूल में इकट्ठा हुए और अपने साथियों से मिलकर पुराने दिन ताजा किए.

आयोजन में बिलासपुर सतना, मुंबई, दिल्ली,जबलपुर, रायपुर, बिजुरी, बालाघाट, बनारस, भटगांव और पेंड्रा के साथ अन्य जगहों से सरस्वती शिशु में अध्ययनरत 1996 बैच के छात्र-छात्राओं का आगमन हुआ।29 साल बाद मिले सभी छात्र छात्राओं ने पुरानें पल कुछ खट्टी कुछ मीठी यादों को दोस्तों से साझा किया। इस ग्रुप में कुछ छात्र आज डॉक्टर, साइंटिस्ट, एडवोकेट,थाना प्रभारी,चार्टेड अकॉउंटेंट, पत्रकार, पार्षद समाज सेवी,शासकीय सेवा में है तो कुछ व्यापार में तो कुछ हाउस वाइफ हैं। सभी ने पुरानी यादो को ताज़ा किया और अपनी मन की बातें सबके सामने रखीं इस प्रकार अच्छा आयोजन सुनहरी यादों के साथ समाप्त हुआ। जाते जाते सभी दोस्तों नें जल्द मिलने के लिए प्रयास करेंगे का वादा किया कुछ छात्र छात्राओं की आँखे दोस्त के लिए नम हो गई ऐसा लगा कुछ अपने बहुत दिनों बाद मिले फिर अलग हो रहे है

कार्यक्रम में कमल पोद्दार,पीयूष गोयल,रमन सोनावत,अमित पोद्दार,राकेश मेघानी,अरुण जायसवाल,अनिल प्रजापति, आशीष चावड़ा,मोहित अग्रवाल,अनीश राय,कपिल पांडेय,विकाश सिंह,योगेश अग्रवाल, बृजेश जायसवाल, रोहित जायसवाल,चैतन्य वैद्य, मुकेश छत्तानी,जयंत जैन,रवि पांडेय, शम्भू भारती, जयंत हीरावत सोनल अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल,सरला जायसवाल, नीलिमा अग्रवाल, नीति सिंह,एकता खन्ना,अस्मिता अग्रवाल,प्रियंका पोद्दार,सुमिता मिंज,निशी अग्रवाल,कंचन सिंह, ममता ओझा,अंजू चावड़ा, राशमनी माझी आदि मौजूद रहे।

Spread the love