आधुनिक समाज में इन युवाओं/ बच्चों के द्वारा ऐसा करने से यह संदेश जाता है कि हमें अपने रीति-रिवाज और धर्म का अनुसरण और पालन उसी भांति करना चाहिए

राकेश मेघानी की कलम से

अम्बिकापुर– सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर के बनारस रोड में रहने वाले एक हैपी फैमली ग्रुप ने पिछले वर्ष एक नई शुरूआत की जिसमें पर्यावरण को सुरक्षित करने गोबर के कंडे से होलिका दहन का आयोजन किया इसी ग्रुप के द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष प्रकृति के संतुलन और पर्यावरण की रक्षा को ध्यान में रखते हुए गोबर के कंडे से होलिका दहन की गई, इस होलिका दहन को पर्यावरण सन्तुलन और पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से जागरूकता का प्रयास किया है हिंदू धर्म और शास्त्रों के अनुरूप होली त्यौहार में होलिका दहन का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है।
उसी परंपरा को इन युवकों ने जीवित रखा है,आज के आधुनिक समाज में इन युवाओं/ बच्चों के द्वारा ऐसा करने से यह संदेश जाता है कि हमें अपने रीति-रिवाज और धर्म का अनुसरण और पालन उसी भांति करना चाहिए जैसे वर्षों से हमारे पूर्वज करते आ रहे है वैसे ही हमें भी करना चाहिए ,ताकि आने वाली पीढ़ी भी इन संस्कार और संस्कृति को समझ सके और अपने धर्म ,रीति- रिवाज के अनुसार अपने तीज-त्योहारों को मना सके।

गोबर के कंडो से होलिका दहन की तैयारी करने वालों में मुख्य रूप से स्पर्श सराफ इंटरनेशनल स्पिड बॉल खिलाड़ी,नरेंद्र यादव,शौर्य सराफ,मिठू तथा हैपी फैमली ग्रुप के सदस्य मोती यादव, सुशील सिंह,महेश नामदेव, अनिल अग्रवाल,शंकर प्रजापति,अमितेज सिंह, अभिषेक सोनी,अशोक सोनी,विपिन और डी.के. सोनी का योगदान है।

Spread the love