मनेंद्रगढ़ (जिला एमसीबी):
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला एमसीबी द्वारा राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के क्रम में मनेंद्रगढ़ मंडल के भगत सिंह तिराहा पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीतिक और वैचारिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत गरिमा को ठेस पहुंचाना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है। सार्वजनिक जीवन में शालीनता और भाषा की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, जिला महामंत्री आशीष मजूमदार, लखन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र पटवा, आलोक जायसवाल, रोहित वर्मा, बविता सिंह, महेंद्र पाल, राहुल सिंह, जलील शाह, दिलीप सिंह, अजय सिंह, राहुल जायसवाल, मनोज केशरवानी, राजेश सोंधिया, नील कमल रावत, गणेश रवि, रवि सोनकर, आदित्य अग्रवाल सहित युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love