बिलासपुर में गूंजी छात्रों की आवाज: इमरान प्रतापगढ़ी ने युवाओं से किया सीधा संवाद

बिलासपुर/मनेन्द्रगढ़।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के बिलासपुर आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बिलासपुर के यश पैलेस में आयोजित “छात्रों की गूंज–छात्र संवाद” कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेशभर से पहुंचे छात्र-युवाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं, सुझावों व आकांक्षाओं को गंभीरता से सुना।
शिक्षा, रोजगार, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय पर विचार रखते हुए इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा:
“देश के युवाओं की आवाज को संसद से लेकर हर मंच तक मजबूती से उठाया जाएगा। कांग्रेस हमेशा युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।”
दिग्गजों की रही मौजूदगी
इस ऐतिहासिक छात्र संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए,
टी.एस. सिंहदेव (पूर्व उपमुख्यमंत्री)
दीपक बैज (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष)
अमीन मेमन (अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश अध्यक्ष)
रंजीत बेदी (छत्तीसगढ़ प्रभारी)
देवेंद्र यादव (विधायक)
आकाश शर्मा (यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष)
नीरज पांडे (NSUI प्रदेश अध्यक्ष)
बिलाल मेमन (प्रदेश सचिव)
युवाओं को मिला सशक्त मंच: बिलाल मेमन
मनेन्द्रगढ़ से विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव बिलाल मेमन ने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी का यह दौरा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के छात्र-युवाओं को अपनी बात रखने का एक ऐतिहासिक और सशक्त मंच था। बड़ी संख्या में युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को खुलकर सामने रखा।
बिलाल मेमन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे संवाद कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि युवाओं की आवाज नीति निर्माण (पॉलिसी मेकिंग) तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर बिलासपुर के यश पैलेस तक कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। रास्ते में बिरगांव, नांदघाट, सारागांव सहित बिलासपुर के महाराणा प्रताप चौक, सत्यम चौक, इंदिरा गांधी चौक और शिव टॉकीज चौक पर कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय व भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में भी उन्होंने युवाओं के भविष्य और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष मजबूती से रखा।

Spread the love