एमसीबी | अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु “रुचि की अभिव्यक्ति” आमंत्रित की गई है। इस योजना के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की कक्षा 6वीं से 12वीं तक की शिक्षा का संपूर्ण व्यय शासन द्वारा वहन किया जाएगा।
करियर निर्माण के लिए सुनहरा अवसर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस योजना का मुख्य लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को निजी संस्थानों के प्रतिस्पर्धी माहौल में आगे बढ़ने का अवसर देना है। इससे विद्यार्थियों को न केवल उच्च स्तरीय शिक्षा मिलेगी, बल्कि उनके भविष्य के करियर विकल्पों के लिए भी बेहतर आधार तैयार होगा।
यहाँ करें आवेदन इच्छुक विद्यार्थी और अभिभावक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 23 अप्रैल 2026, शाम 5:00 बजे तक आदिवासी विकास विभाग, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। योजना की पात्रता, विस्तृत दिशा-निर्देश और संस्थाओं के चयन संबंधी मापदंड जिले की आधिकारिक वेबसाइट manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in पर देखे जा सकते हैं।

Spread the love