मनेंद्रगढ़/एमसीबी। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नए दायित्व प्राप्त सभी साथियों का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।


कार्यक्रम के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के उद्देश्य से मंडल, पंचायत, बूथ और वार्ड कमेटियों के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।


इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक गुलाब कमरो,  वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश चंद्र सिंह, इंदिरा सेंगर, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जिला महामंत्री रफीक मेमन, राजेश सिंह, पूनम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष नीलिमा शामल, शोभना वर्मा, बबीता यादव, मोहिनी महतो सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love