मनेन्द्रगढ़।
मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक जरूरतमंद बेटी के इलाज में तुरंत हस्तक्षेप कर सराहनीय कार्य किया। यह मामला बिलासपुर के संजीवनी अस्पताल का है, जहाँ अनिल कचेर आत्मज अमृतलाल, निवासी मनेन्द्रगढ़, अपनी बहन का इलाज कराने पहुँचे थे


अस्पताल में अनिल कचेर ने देखा कि उनके बगल के बेड पर भर्ती एक बच्ची के माता-पिता इलाज के खर्च को लेकर बेहद चिंतित थे। आर्थिक अभाव के कारण बच्ची का इलाज रुकने की आशंका बनी हुई थी। यह दृश्य देखकर राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी अनिल कचेर भावुक हो उठे।


अनिल कचेर ने तत्काल स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से संपर्क कर मरीज और उसके माता-पिता की पूरी जानकारी साझा की। जानकारी मिलते ही मंत्री ने बिना देर किए अस्पताल प्रबंधन से बात की, जिसके बाद बच्ची का इलाज तुरंत शुरू कर दिया गया।
इस भावुक पल को अनिल कचेर ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से साझा करते हुए लिखा कि यह ऐसा क्षण था जब उनके आँसू भी नहीं रुक सके। एक माता-पिता की पीड़ा और उस पर सिर्फ एक फोन कॉल में मिला मंत्री का त्वरित और संवेदनशील रिस्पॉन्स अविस्मरणीय है।
बच्ची के माता-पिता ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का हृदय से धन्यवाद किया। वहीं अनिल कचेर ने बताया कि फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान मैदान से जुड़ी चर्चाओं में उनकी मंत्री से दो-तीन बार मुलाकात हुई थी। छोटी-सी पहचान के बावजूद उन्हें बेहद सकारात्मक और त्वरित सहयोग मिला।
अनिल कचेर ने स्वास्थ्य मंत्री को एक अच्छे विधायक, अच्छे मंत्री के साथ-साथ एक संवेदनशील और मानवीय व्यक्तित्व बताया।

Spread the love