
सूरजपुर/ थाना झिलमिली में पदस्थ प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह का जन्मदिवस पुलिस परिवार के बीच सादगी एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया।
उल्लेखनीय है कि जब से डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले का पदभार संभाला है, तब से उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मनोबल बढ़ाने हेतु एक सराहनीय पहल की है। उनके निर्देशानुसार प्रत्येक पुलिसकर्मी के जन्मदिवस पर उनके तैनाती थाना में केक काटकर जन्मदिन मनाया जाता है तथा जन्मदिवस के दिन सेकेंड हाफ में परिवार के साथ समय बिताने हेतु घर जाने की अनुमति भी प्रदान की जाती है।
इसी क्रम में डीआईजी/एसएसपी श्री ठाकुर ने प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह को फोन पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं एवं उनसे कुशलक्षेम पूछते हुए किसी भी प्रकार की आवश्यक गुजारिश के संबंध में जानकारी भी ली।
इस मानवीय पहल से पुलिस बल में उत्साह एवं अपनत्व की भावना देखने को मिल रही है। पुलिस परिवार सूरजपुर की ओर से प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों की यह संवेदनशील सोच यह दर्शाती है कि पुलिसकर्मी केवल ड्यूटी तक सीमित नहीं, बल्कि उनका भी परिवार, भावनाएं और निजी जीवन है। अधीनस्थ कर्मचारियों के सुख-दुख में सहभागी बनना ही एक अच्छे और संवेदनशील अधिकारी की पहचान है।
