पहले शराब पर शिकंजा, अब सट्टे पर कार्रवाई

चिरमिरी।
जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पहले अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने के बाद अब पुलिस ने सट्टा-जुआ के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में चिरमिरी पुलिस ने सट्टा-पट्टी पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में हल्दीबाड़ी निवासी हनुमान प्रसाद तिवारी (59 वर्ष) को सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 830 रुपये नकद जब्त किए गए। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि लगातार हो रही कार्रवाई से थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच भय का माहौल बना है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह प्रधान आरक्षक अशोक एक्का प्रधान आरक्षक संतोष सिंह प्रधान आरक्षक विश्वनाथ सिंह आरक्षक मदन राजवाड़े की अहम भूमिका रही
