
मस्तिष्क स्वास्थ्य की ओर एक सशक्त कदम: जिला अस्पताल नारायणपुर में ब्रेन हेल्थ क्लिनिक का शुभारंभ
नारायणपुर।
जिले के नागरिकों के लिए मानसिक और न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। नारायणपुर जिला अस्पताल में ब्रेन हेल्थ क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है, जो राष्ट्रीय स्तर की महत्वाकांक्षी योजना ‘ब्रेन हेल्थ इनिशिएटिव’ के अंतर्गत शुरू की गई है।
इस क्लिनिक के माध्यम से अब मिर्गी, स्ट्रोक, मानसिक विकार, तथा न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग जैसी गंभीर मस्तिष्क संबंधी बीमारियों का समुचित परामर्श व इलाज जिले में ही संभव हो पाएगा। इससे न केवल मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा, बल्कि उन्हें बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।
इस पहल से जिले के नागरिकों को सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी, और मस्तिष्क स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।








विज्ञापन के माध्यम से अपने व्यापार को बढ़ाएं,,ग्राहकों तक अपनें ऑफर पहुंचाए,, समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें राकेश मेघानी 8435242221
