मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB):
पशु चिकित्सा विभाग द्वारा एक मानवीय पहल के तहत स्वर्गीय नरेंद्र कुमार द्विवेदी, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, जिनका आकस्मिक निधन 10 मार्च 2025 को हुआ था, उनके शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करते हुए उनके प्रथम पुत्र प्रणय कुमार द्विवेदी को अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत परिचारक के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, डॉ. तनवीर अहमद द्वारा जारी की गई। इस मौके पर कार्यालय में उपस्थित अतिरिक्त उप संचालक डॉ. विजय राज सिंह बघेल, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीत भारद्वाज, तकनीकी अधिकारी डॉ. कोमल प्रसाद राय, तथा सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी आलोक कुमार वखरे ने प्रणय कुमार द्विवेदी को उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





