ईडी की कार्य वाही व बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का चक्का जाम और बिजली विभाग का घेराव



मनेंद्रगढ़ -प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी 22 जुलाई को दो अहम मुद्दों (1)ईडी की कार्रवाई के विरोध में चक्का जाम
(2)बिजली की बढ़ती दरों के खिलाफ बिजली विभाग का घेराव आंदोलन करेगी।

मनेंद्रगढ़ में कार्यक्रम PWD तिराहा सुबह 12:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चक्का जाम और अमखेरवा स्थित बिजली कार्यालय का घेराव दोपहर 2:00 बजे से

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि ईडी की कार्रवाई केंद्र सरकार की साजिश है, जिसका उद्देश्य विपक्ष की आवाज़ दबाना और लोकतंत्र को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगी बिजली से परेशान है और कांग्रेस इस जनविरोधी नीति का सशक्त विरोध करेगी।


इस आंदोलन के दौरान स्कूल बसों और एम्बुलेंस सेवाओं को जाम से मुक्त रखा जाएगा, जिससे आम जनता को असुविधा न हो।

सभी संगठनों की भागीदारी अनिवार्य: महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, सेवा दल, अल्पसंख्यक एवं आदिवासी कांग्रेस सभी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होंगे।



जिला कांग्रेस प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने अपील की है कि सभी कार्यकर्ता समय पर उपस्थित होकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएं।

Spread the love