
एमसीबी/चिरमिरी।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर ईडी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और चिरमिरी विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर “पुत्र मोह” में पूरी पार्टी को झोंकने का आरोप लगाया।
प्रेस वार्ता में भाजपा ने खोले कांग्रेस के ‘घोटाले के पन्ने’
श्यामली गेस्ट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में श्री जायसवाल ने सवाल किया –
“चैतन्य बघेल कांग्रेस के किस पद पर हैं, जो उनके लिए पूरी पार्टी प्रदर्शन कर रही है?”
उन्होंने इसे “चोरी ऊपर से सीना जोरी” करार देते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है।
दस्तावेजों के साथ पेश किए गए आरोप
भाजपा ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस शासनकाल में कोल ब्लॉक आबंटन, वन स्वीकृति, और पेड़ कटाई से जुड़े कई दस्तावेज प्रस्तुत किए।
श्याम बिहारी जायसवाल ने दावा किया कि भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते स्वयं पर्यावरण मंजूरी की सिफारिशें की थीं।
उन्होंने 2010 से लेकर 2023 तक की पत्राचार और निर्णयों का हवाला देते हुए कहा:
“भूपेश बघेल ने खुद कोयला कंपनियों को परमिशन दिलवाई थी, अब जब ईडी कार्रवाई कर रही है तो कांग्रेस पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।”
भाजपा ने उठाए तीन बड़े सवाल:
1. क्या कांग्रेस मनमोहन सिंह सरकार के फैसलों के लिए माफी मांगेगी?
2. क्या कांग्रेस अब बिजली का उपयोग नहीं करेगी, जैसा भूपेश जी ने कहा था?
3. क्या कांग्रेस हर आरोपी के समर्थन में इसी तरह खड़ी होगी?
कांग्रेस पर गंभीर आरोप:
शराब, कोयला, चावल, पीएससी, गोठान घोटालों का आरोप।
दस जनपथ के दबाव में फैसले लेने का आरोप।
पर्यावरण मंजूरी के दस्तावेजों का हवाला।
भाजपा ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए इस पूरे घटनाक्रम को “भ्रष्टाचारियों को बचाने की साजिश” करार दिया। आने वाले दिनों में यह राजनीतिक लड़ाई और भी तीव्र होती दिख सकती है।
आपका अपना News7x24 सवाल आपका है आपकी बात, आपके साथ




