कांग्रेस नेताओं ने की मंत्री की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, एस पी को सौंपा ज्ञापन

मनेन्द्रगढ़/एम सी बी- जिला कांग्रेस कमेटी एम सी बी के नेताओं ने भाजपा विधायक पर हमले के बाद SP को ज्ञापन सौंपकर भाजपा के मंत्री की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है

मनेंद्रगढ़: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमले (पथराव) के बाद अब बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने एक अनोखी मांग की है जिसमें मनेंद्रगढ़ के कांग्रेसियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए मांग की है। इस संबंध में कांग्रेसी नेताओं ने एम सी बी जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह को ज्ञापन सौंपकर बिगड़ती कानून व्यवस्था का हवाला दिया है।

ज्ञात हो की आरंग क्षेत्र से भाजपा विधायक खुशवंत साहेब
सतनामी समाज के गुरु शनिवार की शाम बेमेतरा जिले के दौरे पर थे इसी दौरान काफिले पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। ये घटना तब हुई ज़ब विधायक गुरु खुशवंत साहेब शनिवार को नवागढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रहे थे। रात लगभग 7.30 बजे बेमेतरा-रायपुर बायपास पर ईनकी कार पर अचानक पथराव हुआ जिसमें उनकी कार के सामने का शीशा टूट गया। घटना की सूचना मिलनें पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

कमल यूनिवर्स मनेंद्रगढ़

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें विज्ञापन के माध्यम से अपने व्यापार को बढ़ाएं,,ग्राहकों तक अपनें ऑफर पहुंचाए,, बहुत ही कम मूल्य पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें राकेश मेघानी 8435242221

Spread the love