सेंट्रल लाइब्रेरी, रीडिंग ज़ोन के निर्माण के लिए 44.49 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयास से एमसीबी जिले में चिरमिरी को एक बड़ी सौगात मिली है
चिरमिरी,- राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26के अंतर्गत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर क्षेत्र में सेंट्रल लाइब्रेरी सहित रीडिंग ज़ोन के निर्माण के लिए 44.49 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयास से एमसीबी जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्विष्णुदेव साय तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है
इस परियोजना में नगर पालिक निगम चिरमिरी में 250 सीटों की क्षमता वाली आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण होगा, जिससे क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ पुस्तक प्रेमी को अध्ययन सुविधा मिलेगा।
मंत्री नें कहा कि यह लाइब्रेरी न केवल युवाओं के करियर निर्माण में सहायक होगी, बल्कि ज्ञान पर आधारित समाज की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी में आधुनिक सुविधाएं, डिजिटल अध्ययन सामग्री और शांत रीडिंग ज़ोन की व्यवस्था की जाएगी।

अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए हमारे साथ जुड़कर विज्ञापन के माध्यम से अपने ग्राहकों तक अपनी सेवाएं ऑफर पहुंचाएं बहुत कम शुल्क में विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8435242221 राकेश मेघानी मनेन्द्रगढ़
शादी विवाह, सालगिरह, जन्मदिन, एवं अन्य त्योहारों पर शुभकामना संदेश के लिए संपर्क करें
