
एमसीबी जिले को मिली नवोदय विद्यालय
एम सी बी/ मनेंद्रगढ़ जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना के लिए चैनपुर में 11.8 हेक्टेयर भूमि का चिन्हाकन हो गया है। यह विद्यालय क्षेत्रवासियों के विकाश लिए बड़ी सौगात है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयास से यह उपलब्धि मनेन्द्रगढ़ को मिली है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत हो रही है। विद्यालय खुलने से जिले के बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय की शिक्षा अपने क्षेत्र में मिलेगी। उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे अभिभावकों की चिंता कम हो जाएगी। विद्यार्थियों का सम्पूर्ण विकास होगा। मनेंद्रगढ़ के शैक्षणिक विकास में यह कदम अच्छी सफलता का माध्यम बनेगा।आने वाले वर्षों में यहां की नई पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाएगा।

अपने व्यापार को बढ़ाए हमारे साथ जुड़कर विज्ञापन के माध्यम से ग्राहकों तक अपने ऑफर का प्रचार करें
बहुत कम शुल्क पर विज्ञापन….. सम्पर्क करें 8435242221 राकेश मेघानी मनेन्द्रगढ़ एम सी बी छत्तीसगढ़

