पुलिस लाइन बैकुंठपुर में लिया गया जिले के निगरानी बदमाश संदिग्ध एव सक्रीय चोरों का परेड

सक्रीय चोरों से हाउसिंग बोर्ड की चोरी के संबंध में किया गया पूछताछ

बैकुंठपुर- जिला कोरिया के निगरानी, माफी,  संदिग्ध व्यक्ति, सजायाब, पुराने सक्रीय चोरों से पुलिस लाइन बैकुंठपुर में विस्तृत पूछताछ किया गया एवं उनका परेड लिया गया। जो कि चोरी के रोकथाम के लिए एक महत्तवपूर्ण कदम है इस तारतम्य में संदिग्ध का फोटोग्राफ़ एवं उनके गुजर बसर की जानकारी ली गई।

अभी हाल में ही हुए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एवं तलवापारा की चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस द्वार विवेचना क्रम में संदिग्ध व्यक्ति, बदमाशों की परेड एवं पूछताछ की कार्यवाही की गई, जिसमें थाना सोनहत, बैकुंठपुर, पटना, चरचा के लगभग 20  संदिगधों से पूछ्ताछ किया गया है एव संदिगधों को अवश्यक हिदायत दिया गया है।

Spread the love