
मनेन्द्रगढ़ (जिला – एमसीबी):
कांग्रेस आलाकमान ने जिले में संगठन को नई मजबूती देने के लिए वर्षों से सक्रिय और अनुभवी नेता रफीक मेमन को जिला महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी इस नियुक्ति से एमसीबी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

1994 से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय
रफीक मेमन वर्ष 1994 से कांग्रेस की राजनीति में निरंतर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत जमीनी स्तर से की और संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया। उन्होंने जनपद सदस्य का चुनाव भारी बहुमत से जीतकर क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ और जनता का विश्वास साबित किया है।

वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन
रफीक मेमन की इस नियुक्ति में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा, वरिष्ठ नेता रमेश सिंह का मार्गदर्शन और जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव की सहमति के साथ पूर्व विधायक गुलाब कमरो का प्रमुख नेतृत्व रहा है।
गौरतलब है कि जब दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत के समय में मेमन ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके कार्यकाल में युवाओं को संगठन से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने में उल्लेखनीय कार्य हुए।
वरिष्ठों के प्रति जताया आभार, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
जिला महामंत्री का पदभार संभालते ही रफीक मेमन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:
“पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है। मैं वरिष्ठों के मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और आम जनता की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बनाऊंगा।”
उन्होंने आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया। उनकी नियुक्ति पर जिले के कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


“अब मोबाइल की हर समस्या का समाधान, आपके अपने शहर में!”
क्या आपका मोबाइल का चार्जर केबल स्क्रीन गार्ड लेना हैं है? डिस्प्ले टूट गया है या बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? घबराएं नहीं! मोबाइल केयर लाया है सबसे तेज़ और भरोसेमंद सर्विस।
हमारी मुख्य सेवाएँ:
📱 सभी प्रकार की मोबाइल एक्सेसरीज (Cover, Glass, Charger)
📍 पता: [ मोबाइल केयर स्टेशन रोड मनेंद्रगढ़]
📞 संपर्क करें: [843524221]
