अवकाश पर प्रतिबंध, विभागों को विधानसभा प्रश्नों के उत्तर हेतु सेल गठन के निर्देश
14 से 17 दिसंबर तक सभी अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश निरस्त

एमसीबी/04 दिसंबर 2025। आगामी 14 से 17 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ विधानसभा का अष्टम शीतकालीन सत्र आयोजित किया जाएगा। इस अवधि में जिले के सभी शासकीय अधिकारी व कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर एमसीबी ने स्पष्ट किया कि सत्र काल में न तो अवकाश स्वीकृत होगा और न ही कर्मचारी मुख्यालय छोड़ सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि कोई अत्यावश्यक परिस्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित कर्मचारी को कलेक्टर से अनुमति लेकर ही अवकाश पर जाना होगा।

साथ ही कलेक्टर ने सभी विभागों एवं जिला प्रमुखों को निर्देशित किया है कि विधानसभा से प्राप्त प्रश्नों के उत्तर समय-सीमा में भेजने के लिए अपने-अपने कार्यालयों में सेल का गठन करें।

Spread the love