मनेन्द्रगढ़- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में  कोतवाली पुलिस ने बारात को रोककर कोलाहल अधिनियम के तहत धमाल गाड़ी जब्त की। शहर के व्यापारी और बाराती कार्यवाही से नाराज होकर सिटी कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने इस तरह कार्यवाही करने का विरोध किया।आखिर कार दबाव में पुलिस को धमाल सिस्टम छोड़ना पड़ा।

सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ थाने का मामला है। जहाँ एक बारात धमाल पार्टी के साथ उनके घर से होटल जा रही थी। पुलिस नें थाने के सामने रोककर डी जे कों बंद करने की समझाइस दी बारात में डीजे बंद हुआ बारात आगे बढ़ी बारात जैसे ही पीडब्ल्यूडी चौक के पास पहुंची, पुलिस ने उसे रोक दिया और धमाल सिस्टम सहित गाड़ी जब्त कर थाने ले आई।

बारात कों रोक कर पुलिस की इस कार्रवाई पर नियम को लेकर व्यापारी और चेम्बर के सदस्यों की पुलिस से लम्बी बहस चली जिसकी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने निंदा की है। उनका कहना है कि पुलिस बिलकुल कार्यवाही करे,, डी जे संचालक कों बुलाए कार्यवाही करें लेकिन किसी की बारात कों रोकना सही नहीं है बारात अपने स्थान पर पहुंच जाती फिर डी जे संचालक पर जो कार्यवाही बनती वो की जा सकती थी जिससे व्यापारी की प्रतिष्ठा भी बनी रहती

Spread the love