मनेन्द्रगढ़। स्कूलों में बाल मेला और प्रदर्शनी जैसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ उनमें सामाजिक समन्वय की भावना विकसित करते हैं। इसी उद्देश्य से वंदना शिशु शिक्षा निकेतन, जनकपुर में बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का अवलोकन करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद साहू ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आपसी सहयोग, रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है। इस अवसर पर बच्चों ने विज्ञान मॉडल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बच्चों संग विविध खेलों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्री-प्राइमरी के बच्चों ने आकर्षक वेशभूषाओं में प्रतिभाग कर सभी का मन मोह लिया।

Spread the love