मनेंद्रगढ़। बरबसपुर से प्रारंभ हुई निशान यात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।
नगर भ्रमण के बाद यात्रा खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी, जहाँ श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। भक्ति और उल्लास के माहौल में पूरी नगरवासी यात्रा का स्वागत करने को उत्साहित हैं।

एकादशी के शुभ अवसर पर खाटू श्याम मंदिर में भव्य भजन-कीर्तन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्याम नाम के गुणगान करेंगे।
मंदिर प्रांगण को विशेष रूप से सजाया जाएगा और भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।

Spread the love