Amisha Netam

मनेन्द्रगढ़। नगर की बेटी अमीषा नेताम ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर से माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स एवं VLSI में मास्टर्स ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech) की उपाधि प्राप्त की है। यह सफलता उन्होंने IIT खड़गपुर के 71वें दीक्षांत समारोह में प्राप्त की।
अमीषा की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में गर्व की लहर है। उनके पिता श्री मनोज नेताम ने बेटी की इस सफलता को उसकी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग का परिणाम बताया।
अमीषा ने केंद्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़ से कक्षा 1 से 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की। प्रारंभ से ही वे पढ़ाई में मेधावी रही हैं और विज्ञान एवं तकनीकी विषयों में गहरी रुचि रखती थीं।
उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी उच्च शिक्षा की दिशा में प्रेरणा मिलेगी। समाज के कई बुद्धिजीवियों और शिक्षकों ने अमीषा को शुभकामनाएँ दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




