*एमसीबी/ संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में प्रवेश के लिये पुनः ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई 2025 रात 11ः59 बजे तक आवेदन कर सकते है। आवेदन केवल वेबसाईट ी https://cgiti.admission.nic.in/ के माध्यम से ही किये जा सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए (एमसीबी जिले में संचालित आईटीआई- जनकपुर, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, खड़गवां) या निकटतम औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था के सूचनापटल का अवलोकन किया जा सकता है। संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण नवा रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ द्वारा या प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाईन रखी गई है। प्रवेश से संबंधित सभी दिशा-निर्देश और नियम वेबसाईट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में दिये गये है। अभ्यर्थी को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विवरणिका को ध्यानपूर्वक पढ़े ताकि किसी प्रकार की गलती न हो। प्रवेश से संबंधित आवश्यक जानकारी या सहायता के लिये आवेदक निकटतम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में संपर्क कर मार्गदर्शन ले सकते है।

विज्ञापन के माध्यम से अपने व्यापार को बढ़ाएं,,ग्राहकों तक अपनें ऑफर पहुंचाए,, समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें राकेश मेघानी 8435242221

