जिले में अब तक 365.6 मि.मी. वर्षा दर्ज


*एमसीबी/ जिले में मानसून ने जोर पकड़ लिया है और लगातार हो रही बारिश से खेतों में हरियाली की उम्मीदें प्रबल हो गई हैं। भू-अभिलेख विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में जिले में औसत 38.3 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है, जबकि भरतपुर तहसील में अब तक की सर्वाधिक 415.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 1 जून से 10 जुलाई 2025 तक जिले में कुल औसत 335.6 मि.मी. वर्षा भू-अभिलेख शाखा द्वारा दर्ज गई जानकारी के अनुसार खरीफ फसलों की बोआई के लिए अनुकूल मानी जा रही है। भू-अभिलेख शाखा के अनुसार, तहसीलवार वर्षा की बात करें तो मनेंद्रगढ़ में 277.5 मि.मी., खड़गवां में 318.9 मि.मी., चिरमिरी में 345.2 मि.मी., केल्हारी में 268.5 मि.मी., भरतपुर में 415.7 मि.मी. और कोटाडोल में 387.6 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है ।

छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर अच्छी रफ्तार पकड़ ली है  प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से मध्यम वर्षा का दौर जारी है. बीते 24 घंटों में कई जिलों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियों के जारी रहने की संभावना जताई है, वहीं 16 जुलाई के बाद कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Spread the love